UP Weather: यूपी में अगले दो दिन बारिश के आसार, 6 दिन छाए रहेंगे बादल, तपिश से थोड़ी राहत
लखनऊ, जुलाई 1 -- यूपी में कई दिनों से उमस भरी गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशान लोगों को आज से बड़ी राहत मिल रही है। बारिश का आगमन होने से लोग खुश हैं। मंगलवार की रात में भी कुछ समय के लिए बारिश हुई और फिर बुधवार की सुबह भी देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए। यूपी के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने सुहावना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद मंगलवार से शुरू हुई मानसून की पहली बारिश से लोगों को राहत मिली। आसमान में बादल सुबह से छाए हुए थे लेकिन शाम सात बजे के लगभग गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी। रुक-रुक कर शहरों के कई हिस्सों में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनीष रमेश रानाल्कर ने बताया कि उप्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.