नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य जिलों को झुलसाने वाली भीषण गर्मी का तेवर पुरवा ने नरम कर दिया। साथ ही बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तीन जिलों में हल्की राहत की फुहारें पड़ीं। पश्चिम के आधा दर्जन से अधिक जिलों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, बांदा मंगलवार को भी तपा। अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 58 जिलों के लिए गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 31 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की हवा चलने की चेतावनी भी दी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बाद अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई ज...