प्रमुख संवाददाता, जनवरी 23 -- पछुआ चलने से यूपी में रात के पारे में फिर गिरावट हुई। यह 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अब शुक्रवार को यानी आज से 45 जिलों में आंधी बारिश रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ यूपी के सीमावर्ती जिलों में दस्तक दे चुका है। सुबह से ही कई जिलों में इसका असर देखने को मिला। दोपहर तक राजधानी लखनऊ और आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान है। यह पश्चिमी विक्षोभ शक्तिशाली होने की वजह से करीब 48 घंटे तक असर दिखाएगा। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार अभी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक मेघगर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बारिश खलल नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.