UP Weather: यूपी के मौसम में सुधार नहीं, वाराणसी-गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
कानपुर, मार्च 26 -- UP Weather: यूपी में आज से कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बूंदाबांदी तक सीमित रहेगी। दो नए विक्षोभों के कारण पूरे प्रदेश में पॉकेट क्लाउड रहेंगे जो 31 मार्च तक कहीं न कहीं बरसते रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार की रात पाकिस्तान की ओर से आने वाले पहले विक्षोभ ने दस्तक दे दी। परिणामस्वरूप कुछ जगहों पर गुरुवार सुबह गरज चमक के साथ बारिश हुई। इसका प्रभाव शुक्रवार को कई राज्यों तक पहुंच जाएगा। अलग-अलग कारणों से उत्तर पश्चिमी व पूर्वी भागों में बारिश की संभावना 31 मार्च तक बनी रहेगी। दूसरा नया विक्षोभ 28 मार्च की रात में आएगा। यह मध्य पाकिस्तान की ओर से आएगा। इसका दायरा भी व्यापक होगा। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.