कानपुर, मार्च 21 -- UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश ने यूपी में हल्की सर्दी का एहसास करा दिया है। अगले 72 घंटों तक विक्षोभ की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। 23 और 26 मार्च को नए विक्षोभ आने से कई राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, फिलहाल कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा। मार्च महीने के सबसे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर तीसरे दिन शनिवार को भी बना रहा। कानपुर और आसपास के जिलों में भी इसका व्यापक असर रहा। कई जिले ऐसे भी रहे जहां शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हुई। कानपुर के ग्रामीण अंचलों में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। कानपुर में घने बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप के दर्शन हुए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बांदा में शुक्रवार को 28.4, बाराबंकी में 30, लखनऊ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.