नई दिल्ली, मार्च 23 -- UP Weather: मार्च के महीने में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को यूपी समेत कई अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। जिससे हल्की और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि यूपी के लिए मौसम विभाग ने फिलहाल अलर्ट जारी नहीं किया है। यूपी में रविवार को मौसम का मूड बदला नजर आया। रविवार तड़के घना कोहरा छा गया, विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रह गई। तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट गया है, जिससे विजिबिलिटी में सुधार हुआ। बाद में चटक धूप हुई। इसके कारण शनिवार की गलन रविवार को गायब हो गई। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात के तापमान में भी भारी गिरावट आई। हवा में नमी 98 फीसदी त...