लखनऊ, जून 3 -- जून की शुरुआत तपिश के साथ हुई है लेकिन आने वाले दो तीन दिनों में उमस और गर्मी का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन लहाल लू के थपेड़े परेशान नहीं करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और नॉर्थ वेस्ट ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से कुछ जिलों में छिटपुट बारिश-आंधी का सिलसिला जारी रहेगा। इस सिस्टम की वजह से दक्षिण यूपी और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसके चलते राज्य की सीमा से सटे कई जिलों में धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों के रूप में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापम...