लखनऊ, अप्रैल 4 -- यूपी के कई शहरों में शुक्रवार की देर शाम मौसम पलट गया। तेज आंधी के साथ बारिश आई। आगरा और मथुरा के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। 80 किमी की रफ्तार से आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़- होर्डिंग्स और बिजली के खंभे उखड़ गए। फतेहपुरी सीकरी में तेज आंधी के कारण पांच मकान ढह गए। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। दिन भर तपिश के बाद शुक्रवार की शाम यूपी के कई जिलों में अचानक मौसम बदलने लगा। आगरा में फतेहपुर सीकरी, अकोला, बरौली अहीर ब्लॉक के गांवों में ओले भी पड़े। आंधी-बारिश से गेहूं, जौ, सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं मथुरा में आंधी-बारिश दर्ज की गई। कोसीकलां और नौहझील में तेज ओलावृष्टि हुई है। यहां भी बड़ी संख्या में फसलें प्रभावित हुई हैं। यह भी पढ़ें- मकान को होटल की तरह किराए पर चलाना होगा आसान, बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.