संवाददाता, अक्टूबर 9 -- अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यूपी के अंबेडकरनगर में सुबह के समय कोहरे की चादर दिखाई देने से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह-सुबह छाए कोहरे ने लोगों को बदलते मौसम का एहसास कराया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम यूपी में आज और कल बारिश की संभावना है। अंबेडकरनगर में मौसम में आए इस बदलाव के चलते सुबह के समय वातावरण में धुंध दिखाई दे रही है। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भी मौसम के इस बदले अंदाज का सामना करना पड़ रहा है। अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ही कोहरे की दस्तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में बढ़ रही बाढ़, पानी रोकने को सड़क पर मिट्टी का बांध, बिल्डरों को नोटिस पूर्वी यूपी में सुबह के मौसम में आए बदलाव के बीच लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी...