लखनऊ, जून 23 -- यूपी में फिलहाल मानसून की एंट्री में देरी हो रही है। हालांकि इस बीच पश्चिम यूपी में अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। वहीं, कई इलाकों में हीटवेव चलने के आसार हैं। जहां बूंदाबांदी से ऐसा होने पर गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। मानसून की बारिश अब जुलाई में ही संभव नजर आती है। मौसम विभाग ने बीते दिनों 29 जून से मानसूनी बारिश के संकेत दिए थे। पहले दिन 60 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन, अब मानसून लेट हो रहा है। मध्य प्रदेश में इसकी रफ्तार धीमा बताई जा रही है, इसलिए यूपी और आसपास तक बादलों के आने में देरी हो रही है। अब जून के अंत में भी मानसूनी बारिश के आसार नहीं रह गए हैं। इसलिए जुलाई के पहले सप्ताह सीजन की शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। इस बीच मंगलवार और बुधवार को हल्की हवाओं के साथ रिमझिम या बौछ...