नई दिल्ली, जून 8 -- UP Weather: यूपी के कई जिलों में हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी। लगातार हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का अहसास कराया था, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया। रविवार को दिन निकलते ही सूर्य की किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता गया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही। बाजारों में भी दोपहर क...