संवाददाता, अप्रैल 28 -- UP Weather : उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल महीने में सर्वाधिक गर्मी का नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बांदा का अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साल-1951 से अब तक इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। देश में सबसे गर्म रहे शहरों की सूची में भी बांदा सबसे ऊपर रहा। इस बीच पूर्वी यूपी पर चक्रवाती हवा की स्थिति है, जिसकी ट्रफ लाइन बंगाल खाड़ी तक है। इससे पुरवा चल रही है, जिससे बुंदेलखंड छोड़ बाकी प्रदेश में अधिकतम पारा चार डिग्री तक गिर गया। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से को प्रभावित कर रहा विक्षोभ असर दिखाएगा। सोमवार को ललितपुर, झांसी में छिटपुट बारिश हुई। मंगलवार को पूर्वी यूपी में भी बदली, बारिश का सिलसिला चलेगा। सरकार ने हीटवेव के प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष इंतजाम की एडवाइ...