लखनऊ, नवम्बर 8 -- उच्च हिमालयी क्षेत्र से हो कर आ रही सर्द पछुआ ने यूपी की राजधानी लखनऊ समेत मैदानी इलाकों में शहरों में पारा गिरा दिया है। शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 19.1 था। इस लिहाज से एक दिन में 5.3 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेलसियस रहा। मौसम के इस बदलाव के लिए शहर के लोग पूरी तरह तैयार नहीं थे। रात का तापमान कुछ दिनों से 18-19 के आसपास बना हुआ था। एक दिन 17 तक आया था। ऐसे में कम ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाले। नतीजतन देर शाम या रात में निकलने वालों को अच्छी सर्दी का एहसास हुआ। खासतौर पर दो पहिया पर चलने वालों को एक किलोमीटर की दूरी भी पांच किलोमीटर जितनी लग रही थी। यह भी पढ़ें- मोदी ने काशी से 4 वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी; जानें रूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.