लखनऊ, फरवरी 1 -- यूपी में रविवार को मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ में बिजली गरजने के साथ गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट का असर शनिवार को दिन भर देखा गया। बादलों की आवाजाही संग धूप व छांव का सिलसिला चला। जबकि देर शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे सर्दी और गलन में हल्की बढ़ोत्तरी भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, अंधड़, तूफान की आशंका है। साथ में आकाशीय बिजली गरजने या गिरने का खतरा भी है। जबकि दो फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री व दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- आम बजट को खास बनाने की तैयारी, लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.