लखनऊ, फरवरी 18 -- यूपी में इसी माह 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो गया है। हालांकि इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि आज से मौसम बदल सकता है। सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। मध्यम रफ्तार हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद मौसम फिर खुलेगा, आसमान साफ होगा और दोपहर में तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी शुरू हो जाएगी। तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बारिश के आसार हैं और इसके बाद यूपी में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस ...