लखनऊ, फरवरी 28 -- UP Weather: यूपी में गर्मी फरवरी में ही पसीना छुड़ाने लगी है। शुक्रवार को दिन का तापमान 33 डिग्री को पार कर गया। मार्च से पहले ही एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। रात को भी पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में आसमान साफ रहने से गर्म हवाएं भी चलीं। इधर, रात का तापमान भी सामान्य से 0.1 डिग्री बढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे बंद स्थानों में गर्मी बढ़ गई है। दोपहर में तेज धूप के कारण दीवारें और छतों के तपने के कारण गर्मी असर करने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक से तीन मार्च तक धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जबकि चार मार्च से तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी की शुरूआत हो जाएगा। मार्च के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.