लखनऊ, जून 14 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, जाता हुआ पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पूर्वी हिस्सों की ओर केंद्रित हो गया है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के 26 जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने इन जिलों के लिए 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं, शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इटावा का अधिकतम तापमान...