नई दिल्ली, जुलाई 9 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश वाले रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी समेत प्रदेश के करीब 30 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, लेकिन कई शहरों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार से शुक्रवार तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। लखनऊ में भी गुरुवा...