लखनऊ, मई 3 -- यूपी के कई शहरों में तेज अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि के बाद उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आसमान साफ होने के बाद दो दिनों में तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया है। अब रविवार से फिर बदलाव के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। यह 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम होकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 62 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। तीन से छह मई तक लगातार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ संग बारिश और बिजली गरजने या गिरने की आशंका जताई गई है। सात मई से आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोत्तरी के आसार हैं। यानी उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- मैं नाक रगड़कर माफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.