लखनऊ, नवम्बर 29 -- दिसंबर के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर संभावित पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम में व्यापक बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश का असर मैदानों के तापमान पर होगा। यूपी में अगले हफ्ते से दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट से कड़ाके की सर्दी की संभावना है। 24 घंटे बाद रात के तापमान में फिर से गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। जल्द ही रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। दिन में भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकते हैं। शुक्रवार को रात में तापमान में बढ़ोतरी हुई।दिन में तापमान 27.6, रात में 8.1 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में दिन-रात का तापमान 27.6 एवं 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 1.4 रात में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन इसमें अब कमी आने को है। दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.