लखनऊ, मई 6 -- पिछले पांच दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को और बढ़ गया। जेठ में सावन सी हुई रिमझिम बारिश से तपिश का गुरूर उतर गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से दिन और दिन- रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बुधवार को भी तेज हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह और शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली। यहां तक कि रात में पंखे-कूलर भी बंद करने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 4.6 मिमी बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम था। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गयी। सोमवार की रात का न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.