वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश से मॉनसून इस बार समय से पहले विदा ले लेगा। इसकी शुरुआत सोमवार से होनी थी पर अब मंगलवार या बुधवार से वापस होने लगेगा। 30 से पहले इसकी पूरे प्रदेश से वापसी का अनुमान है। इस बीच तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है, रात में राहत है। राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों से मॉनसून की वापसी लगभग पूरी होने वाली है। अब पंजाब और यूपी से भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। पिछले साल पांच अक्तूबर तक मॉनसून प्रदेश से पूरी तरह वापस होने को था। अब इसके 27 से 28 सितंबर तक विदा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मॉनसून की वापसी तक दिन में उमस बनी रहेगी। कानपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। यह सीजन (सितंबर) का सबसे अधिक तापमान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.