मुख्य संवाददाता, दिसम्बर 30 -- UP Weather: कड़ाके की सर्दी, बर्फीली हवाओं के कारण यूपी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा जिससे 'शीत दिवस' जैसे हालात हो गए हैं। सूरज की लुकाछिपी से दूसरे दिन भी गलन से निजात नहीं मिली। कोहरे की वजह से यूपी समेत पूरे देश में उड़ाने प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें भी विलंब से चलीं। गोरखपुर में दिन का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब मौसम से दिल्ली से गोरखपुर आने वाली दो उड़ानें रद्द रहीं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बहराइच में दिन का पारा 12.8 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। सूबे के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। विभाग ने प्रदेश के 57 जिलों व आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। रात की ठंड की बात करें तो बाराबंक...