UP Weather: झुलसा देने वाली गर्मी के बीच राहत, पूर्वी यूपी में बादलों की आंख मिचौली; बारिश के आसार
संवाददाता, अप्रैल 29 -- UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आगरा से लेकर प्रयागराज तक भीषण गर्मी पड़ रही है। शरीर झुलसा देने वाले इस तपन भरे मौसम में थोड़ी राहत की खबर मौसम विभाग से आई है। वो ये कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बादल पूरे क्षेत्र में हरकत में आ गए हैं। बादलों की आमद के साथ जहां दिन के पारे में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया, वहीं रात के तापमान में कुछ राहत मिलने लगी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान पर गहरे काले बादल छा जाएंगे। इसके बाद बुधवार से पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बादल अपने पूरे जोर पर रहेंगे। पूर्वी यूपी में तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं। गरज‑चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.