लखनऊ, फरवरी 26 -- होली के दिन रंगों के सराबोर होने वालों को मौसम का भी साथ मिलेगा। होली पर अब बारिश की संभावना ना के बराबर है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी इस बार जल्दी आ गई है और होली पर बारिश नहीं होगी। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक तो रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रह सकता है। इस दौरान मध्यम गति से पछुआ हवा चल सकती है। इधर, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के आंशिक कमी आई। हालांकि, इस दौरान पछुआ हवा की गति अपेक्षाकृत सामान्य बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह में मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.