लखनऊ, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इस बदले मौसम का असर देखने को मिला। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। राजधानी लखनऊ में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम ने अचानक पलटी मार दी। सुबह 9 बजे के बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।बाराबंकी में बरसे बादल बाराबंकी में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदला। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही और करीब 10 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 45 मिनट तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.