नई दिल्ली, मई 28 -- UP Weather alert: भीषण गर्मी के बीच यूपी के कई जिलों में 24 घंटे में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। मध्यम से भारी बारिश के भी आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। यूपी के कई के कई जिलों में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-हरियाणा सहित वेस्ट यूपी में 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल कल शुक्रवार सुबह तक के लिए अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग की जिला वार चेताव...