लखनऊ, अप्रैल 3 -- यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज से बारिश की संभावना है। आज, शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबादी भी संभव है। हालांकि शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप रहेगी। इसके बाद शाम में बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी कड़ी धूप के कारण काफी ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसमी समस्याओं की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्दी के बाद धीरे धीरे और लगातार बढ़ने वाली गर्मी का न बढ़ना समस्या बन रहा है। इस बार मौसम आंखमिचौली खेल रहा है। पिछले दो दिनों की आंधी-बारिश से मिली राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने गर्मी का अहसास करा दिया। तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ...