लखनऊ, मार्च 19 -- अफगानिस्तान-बलूचिस्तान से 2100 किमी लंबा सफर तय कर पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बुधवार को पहुंच गया। इसका प्रभाव अगले 72 घंटों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में गुरुवार और पूर्वी यूपी में शुक्रवार-शनिवार को बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। 19 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।रात में आंधी-बारिश से पलटा मौसम, पारा गिरा यूपी के कई जिलों में बुधवार रात मौसम अचानक पलट गया। रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। होर्डिंग्स, बैनर उड़ गए। सड़क पर कूड़ा-करकट जमा हो गया। लोग जहां के तहां ठहर गए। करीब आधा घंटे तक हवाओं के पांच तेज झटके आए। बदले मौसम से करीब पांच डिग्री पारा गिरा। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.