लखनऊ, अप्रैल 29 -- UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। पश्चिमी विक्षोभ और सूबे के पूर्वी हिस्से के ऊपर हवा की चक्रवाती परिस्थितियों से बुधवार को कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। लखनऊ के ग्रामीण इलाकों समेत कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे प्रदेश में 14 लोगों की जान चली गई। इनमें से चार लोगों की जान पूर्वांचल और एक की प्रयागराज में गई। अवध क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में कहीं पेड़ टूटने से सड़क मार्ग बाधित हुआ तो कहीं ट्रेनें रुक गईं। तार और खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था तार-तार हो गई। दूसरी ओर तपिश का सिलसिला भी दक्षिण के जिलों में जारी रहा। वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों में दोपहर में अचानक लोगों को तेज आंधी-बारिश का सामना करना पड़ा। ...