लखनऊ, अप्रैल 29 -- UP Weather Update: यूपी में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला ओर धूल भरी आंधी चली। इससे कई जगह पेड़ और पोल धराशायी हो गए। दीवार और छप्पर भी गिरे हैं। इनकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल भी हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। रायबरेली के शिवगढ़ और अम्बेडकरनगर में ओले भी पड़े हैं। सुलतानपुर में आंधी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। कुड़वार में बिजली का पोल टूटकर गिर गया, उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कुड़वार में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। अखण्डनगर में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। बल्दीराय के कस्बा माफियात में आठ साल की बच्ची छप्पर के मकान पर ईंट गिरने से मौत का शिकार हो गई। सिंघनी में घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। लखनऊ-वाराणसी ट्रेन ट्रैक पर पेड़ ग...