UP Weather, 31 August: यूपी में झमाझम बारिश की संभावना, पूर्वांचल में अलर्ट; जानें अगले सात दिन का मौसम
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- UP Weather, 31 August: यूपी में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कानपुर समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में बदरा बरसने की उम्मीद जताई है। वहीं, सोमवार को ऑरेंज अलर्ट वहीं बाकि दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के नजदीक हरदोई से गुजर रही है। इससे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, रविवार को कानपुर एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर 32.6 रहा। वहीं, सीएसए में 3.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण उड़ीसा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इनका सिलसिला पांच सितंबर या इसके बाद तक चल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विशेषकर कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.