नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- UP Top News Today 23 November 2025: यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में गोल्फ चौराहे के पास उन्नाव के आसीवन से आए जगदीश यादव ने रविवार सुबह परिवार के आठ लोगों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। तीन ने खुद पर पेट्रोल डाला था तभी पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें बचा लिया। जगदीश ने पूछताछ के दौरान बताया कि आसीवन थाने में उनके खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। दूसरे पक्ष के खिलाफ नहीं की। इससे परेशान होकर वह उच्चाधिकारियों से मिलने अपनी फरियाद लेकर परिवार के साथ सुबह लखनऊ पहुंचे थे। गोल्फ चौराहे पर परिवार के तीन सदस्यों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्नाव पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। यह मामला उन्ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.