नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- UP Top News Today 10 November 2025: लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत भाजपा सोमवार से यूनिटी मार्च शुरू करेगी। यह पदयात्राएं 20 नवंबर तक होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, इन यात्राओं का आयोजन विधानसभा क्षेत्रों के स्तर पर होगा। पदयात्राओं के दौरान जनमानस को सरदार पटेल के ऐतिहासिक निर्णयों और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश महामंत्री और अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर विधानसभा में शामिल होंगे। उधर,...