लखनऊ, दिसम्बर 28 -- UP Top News Today 28 December 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर आ रहे हैं। योगी का दो दिन गोरखपुर दौरा रहेगा। इस दौरान सीएम योगी एनसीसी एकेडमी और विरासत गलियारे का निरीक्षण करेंगे। तालकंदला में एकेडमी का निर्माण जारी है। बढ़ती ठंड के बीच अब यूपी के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीचरों को अफसरों ने दो दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। टीचरों को अपना काम निपटाने के लिए कहा गया है जिससे 1 जनवरी से स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा सके।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजसीएम योगी आज आएंगे गोरखपुर, करेंगे एनसीसी एकेडमी और विरासत गलियारे का निरीक्षण दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तालकंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी रविवार को निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्...