लखनऊ, फरवरी 10 -- UP Top News Today: आरक्षण के मुद्दे पर विधान परिषद में शून्य काल के दौरान सपा का हंगामा किया। सपा के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंचे और करीब 12 मिनट तक वेल में ही धरना दिया। इस दौरान पक्ष विपक्ष के बीच जमकर हंगामा होता रहा बाद में सभापति ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह दुर्घटना पूरनपुर रोड पर नवदिया मणिकांत गांव के पास हुई, जहां बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पंजाब के लुधियाना से बहराइच की ओर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरं...