लखनऊ, फरवरी 20 -- UP Top News Today 20 February 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में हैं। राहुल गांधी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मानहानि का केस जारी है। इसी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज किया गया। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 फरवरी को मेरठ दौरे पर हैं। इस दौरान मोहन भागवत 28 जिलों के प्रबुद्धजनों और खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। संघ के अधिकारियों का कहना है कि संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है, मेरठ का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजराहुल गांधी ने मानहानि मामले में सुल्तानपुर अदालत में दर्ज कर...