लखनऊ, दिसम्बर 18 -- UP Top News Today 18 December 2025: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दो बड़े फैसले लेते हुए घोषणा की है कि इस बार हर मतदाता का फेशियल रिकग्निशन और स्टेट वोटर नंबर होगा। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को कोर्ट ने राहत देते हुए भड़काऊ भाषण मामले में बरी कर दिया है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजयूपी पंचायत चुनाव को लेकर दो बड़े फैसले, हर मतदाता का फेसियल रिकग्निशन और स्टेट वोटर नंबर होगा यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दो बड़े फैसले लिए हैं। इसके लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार हर मतदाता का फेसियल रिकग्निशन होगा और हर...