लखनऊ, फरवरी 19 -- UP Top News Today 19 February 2026: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के गर्भगृह पर कमेटी ने ताला जड़ दिया है। दरअसल, बांके बिहारी भगवान के जगमोहन से दर्शन पर विवाद छिड़ गया है। इसका भारी विरोध भी हुआ। विरोध के बाद कमेटी ने गर्भगृह पर ताला जड़ दिया। कलसे यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई हैं। सिद्धार्थनगर में दूसरी पाली में परीक्षा देने केंद्र पहुंचे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्र को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। आशंका है कि उसकी हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजबांके बिहारी की जगमोहन से दर्शन पर विवाद, भारी विरोध के बाद कमेटी ने गर्भगृह पर जड़ा ताला वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी का जगमोहन से दर्शन कराने पर विवाद खड़ा हो गया है। सेवायतों ने नई परंपरा का विरोध शुरू कर दिया है। क...