लखनऊ, मार्च 14 -- UP Top News Today 14 March 2026: देवरिया में नशेड़ियों ने किशोर को पिस्टल के बल पर दो बार अगवा कर दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया। लड़की की मां के अनुसार बेटे के साथ पहली बार 21 फरवरी को और दूसरी बार करीब एक सप्ताह पूर्व यह घटना हुई। वहीं उमानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी कहा कि उसके 15 वर्षीय बेटे से कुछ नशेड़ी युवक दो हजार रुपए की मांग करने लगे। जब उसने इन्कार किया तो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बोले कि रुपये नहीं दोगे तो खून दो। बिजनौर के इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद लापता छात्राएं शुक्रवार को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर ली गईं। इससे पूर्व गुरुवार रात से छात्राओं के परेशान परिजनों ने शुक्रवार को चांदपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होते ही क्षेत्र के अन्य लोग समेत हिंदू संगठन के लोगों...