लखनऊ, फरवरी 28 -- UP Top News Today 28 February 2026: रमजान के दौरान होली के त्यौहार की तैयारियों के बीच गोंडा जिले में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने हिदायत दी है कि जिन्हें रंग से परहेज है वे होली के दिन अपने घर में ही रहें। होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की कर्नलगंज कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दो मार्च को होलिका दहन तथा चार मार्च को होलिकोत्सव पर निकलने वाली प्रमुख शोभायात्राओं में सहभागिता करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तैयारियों में जुट गया है। नगर में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई देने लगा है।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजजिन्हें रंग से परहेज है, वह घर में र...