नई दिल्ली, मई 30 -- UP TGT Admit Car : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आज 30 मई को टीजीटी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षार्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम , जन्मतिथि की डिटेल्स डालनी होगी। परीक्षा 3 जून व 4 जून 2026 को होगी। एग्जाम सिटी जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी देखकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस परीक्षा में 3539 पदों के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 36 जिलों के 614 परीक्षा केंद्रों पर यह एग्जाम होगा।परीक्षा कार्यक्रम और केंद्र उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए, परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली 9:30 से 11:30 तक चलेगी, जबकि दोपहर की पाली 2:30 बजे से 4:...