कार्यालय संवाददाता, जून 4 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष दिखा। अभ्यर्थियों का कहना है कि सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत शामिल इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों के सवाल कठिन रहे। वहीं, अभ्यर्थियों के अनुसार भूगोल के प्रश्न अपेक्षाकृत अधिक जटिल और विश्लेषणात्मक थे, जबकि इतिहास के अधिकांश प्रश्न सीधे तथ्यों और सामान्य अवधारणाओं पर आधारित थे। राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र मध्यम स्तर के बताए जा रहे हैं। परीक्षा में अरस्तु के राज्य संबंधी विचार, कौटिल्य के अर्थशास्त्र, रूसो की पुस्तक द सोशल कॉन्ट्रैक्ट, लोकतंत्र के विभिन्न मॉडल, संसद और संविधान से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा...