नई दिल्ली, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2022 के परिणाम के साथ ही बालक और बालिका वर्ग का विषयवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी 14 विषयों की कटऑफ सूची में कई विषयों में अलग-अलग श्रेणियों के अंक समान रहे हैं। हिंदी विषय में बालक और बालिका दोनों वर्गों में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी का कटऑफ 484 अंक है।बालिका वर्ग के कटऑफ वहीं, बालिका वर्ग के संस्कृत विषय में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी का कटऑफ 491.904 अंक रहा, जबकि एससी और एसटी श्रेणी का कटऑफ 483.840 अंक रहा। बालिका वर्ग में कला विषय में भी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग का कटऑफ 476 अंक रहा। बालक वर्ग में कॉमर्स विषय का कटऑफ सबसे अधिक रहा। इसमें अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 492 अंक, ईडब्ल्यूएस का 488 औ...