नई दिल्ली, मार्च 13 -- UP TGT Result 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बहुप्रतीक्षित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) शाखा परीक्षा 2025 के प्रारंभिक परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परिणाम के जारी होने के साथ ही उन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है जिन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं देने के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। आयोग ने फिलहाल चार प्रमुख विषयों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।चार विषयों के लिए जारी हुई सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग द्वारा जारी किए गए परिणामों में मुख्य रूप से चार विषयों जिनमें संगीत, कृषि/उद्यान, कला ...