नई दिल्ली, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश में चार साल बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की तैयारी कर रहे लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शासन को भेजा गया फीस वृद्धि का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। शासन के विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से 15 मार्च 2021 को जारी आदेश में फीस निर्धारित की गई थी। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 600, एससी-एसटी को 400 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये फीस तय की गई थी।पहले कितनी थी फीस प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में से यदि कोई अभ्यर्थी किसी एक में शामिल होता है तो संबंधित संवर्ग के अनुसार 600, 400 या 100 रुपये फीस थी और दोनों स्तर की परीक्षा के लिए क्रमश: 1200, 800 और 200 रुपये फीस थी। चयन आयोग के गठन के बाद दो साल प...