हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 5 -- यूपीटीईटी परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को पहली पाली में गाजीपुर से दो और मिर्जापुर से एक सॉल्वर पकड़ा गया। आरोपितों को ई-केवाईसी सत्यापन और बॉयोमेट्रिक जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। गाजीपुर के देवकली स्थित हनुमान सिंह इंटर कॉलेज में दीपक कुमार निवासी ग्राम-पोस्ट निकासी जिला बलिया दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। वह संजीव के स्थान पर परीक्षा देने गया था। वहीं, मरदह क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही में पवन मौर्य निवासी राजनगर पहसा, थाना हलधरपुर जिला मऊ अजय मौर्य के स्थान पर परीक्षा देता मिला। उधर, मिर्जापुर के बीएलजे इंटर कॉलेज में वाराणसी के काकेपुर, चोलापुर के अजीत यादव का आधार मेल नहीं खाने पर पकड़ा गया। केंद्र प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- 10 में 7 छा...