प्रयागराज, जुलाई 21 -- UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संबद्ध प्राइमरी में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के 23,899 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 17740, प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 और संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापकों के 897 कुल 21252 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सोमवार को भेज दिया है। इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने एडेड हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के 1172 और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1475 पदों का अधियाचन चयन आयोग को भेजा था। इस प्रकार कुल 23899 पदों के रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को मिल चुकी है। आयोग के स्तर से पहले रिक्त पदों का परीक्षण कराया जाए...