संवाददाता, अप्रैल 12 -- यूपी में एसआईआर के बाद शुक्रवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, अमरोहा जनपद में 100 साल से अधिक उम्र के 135 मतदाता हैं। यह विशिष्ट आंकड़ा, चुनाव आयोग के डेटा के आधार पर बुजुर्गों के प्रति सम्मान और उनके चुनावी महत्व को दर्शाता है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख से अधिक है, जिनमें 100 से अधिक उम्र के मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जाएगी। 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जाती है।18-19 साल के 16301 मतदाता जिले में सबसे सर्वाधिक 30 से 39 साल के तीन लाख 54 हजार, 49 युवा मतदाता हैं। जिनका वोट चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उम्र के आखिरी पड़ाव में चल रहे 90 से 99 साल के 2361 मतदाता हैं। जिनका वोट भी लोकतंत्र को मजबूती देगा।...