लखनऊ, अप्रैल 10 -- UP Voter List SIR: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया है। यूपी के वोटर लिस्ट से 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम अलग-अलग आधार पर काट दिए गए हैं। वोटर छंटनी का यह आंकड़ा दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या से भी करीब 30 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली विधानसभा के लिए 2025 के चुनाव में जारी वोटर लिस्ट में कुल 1.55 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर से पहले यूपी में 15.44 करोड़ वोटर थे, जिनकी संख्या अब 13.39 करोड़ रह गई है। उत्तर प्रदेश में 2027 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में व्यापक कांट-छांट के राजनीतिक असर के चर्चे शुरू हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...